फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव

Tue, 10 Mar 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। लखनऊ-रायबरेली रेलमार्ग पर बछरावां-उतरेटिया रेलखंड में वृद्ध का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। उधर से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट ने शव पड़ा देखा तो बछरावां की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना दी। आरपीएफ ने मामले की छानबीन की और नजदीकी थाने को अवगत कराया। लखनऊ के पीजीआई थाने ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्ध की मौत कैसे हुई, इस बारे में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

घटना रविवार को देर शाम मोहनलालगंज के पास घटी। रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में 62 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। कुछ लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं, क्योंकि वृद्ध के सिर पर गंभीर चोट देखी गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बछरावां से लखनऊ की ओर जा रही जनता मेल के लोको पायलट ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा। इस पर नजदीकी स्टेशन को सूचना देने के साथ आरपीएफ की बछरावां पोस्ट को अवगत कराया।
आरपीएफ प्रभारी चंद्रभूूषण राय ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली तो घटनास्थल का मुआयना किया गया। पीजीआई थाने की पुलिस जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत की सही वजह पता चलेगी। आरपीएफ भी अपने स्तर पर पता करा रही है कि हादसा कैसे हुआ।
विज्ञापन

इनसेट
चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन, 10 मिनट खड़ी
बछरावां। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल सोमवार को कुंदनगंज के निकट चेन पुलिंग कर रोक ली गई है। प्रेशर लीक होने के कारण ट्रेन 10 मिनट तक खड़ी रही। रेलवे सुरक्षा बल जांच में जुटी है। पता लगा रही है कि चेन पुलिंग किसने की। पंजाब मेल का रायबरेली के बाद बछरावां में ठहराव है, लेकिन कुंदनगंज में यह ट्रेन नहीं रुकती है। कुंदनगंज के निकट चेन पुलिंग की गई। ट्रेन रुकते ही कुछ लोग ट्रेन से उतर भाग गए। आरपीएफ प्रभारी सीबी राय ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें