फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी की दूसरी यूनिट भी शुरू, पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोयले की कमी का संकट झेलने के बाद एनटीपीसी में बिजली उत्पादन सामान्य हो गया है। मेंटेनेंस के लिए दो माह से बंद चल रही दूसरी यूनिट भी चालू कर दी गई है। अब परियोजना की सभी यूनिटें संचालित हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि परियोजना में 210 मेगावाट की पांच व छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है। परियोजना में कुल 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जाता है।
कोयले का संकट गहराने की वजह से परियोजना की कई यूनिटें बंद कर दी गई थीं, जिससे बिजली उत्पादन पर बुरा असर पड़ा था। अभी ती दिन पहले यूनिट एक व तीन शुरू की गई थी।
विज्ञापन

दो नंबर यूनिट मरम्मत के लिए बंद थी। शुक्रवार देर रात दो नंबर यूनिट भी चालू कर दी गई है। शनिवार को यूनिट से बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है।
शाम को परियोजना की सभी यूनिटों से 1490 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा था। लगभग सभी यूनिटें पूरी क्षमता से चलाई जा रही हैं। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि दूसरी यूनिट शुरू कर दी गई है। सभी यूनिटें को पूरी क्षमता से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें