फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अब कूरियर व पार्सल भी पहुंचाएंगी रोडवेज की बसें

Fri, 19 Dec 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डिपो की 180 बसें यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के साथ अब कूरियर और पार्सल भी पहुंचाएंगी। इससे लोगों को दिल्ली, हरिद्वार, गोरखपुर व अयोध्या तक अपना सामान पहुंचाने की सुलभ सुविधा मुहैया हो सकेगी। निगम और मेसर्स एवीजी लॉजिस्टिक लिमिटेड दिल्ली के मध्य अनुबंध के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी चालकों-परिचालकों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

डिपो की बसें कई बड़े रूटों पर संचालित हो रही हैं। परिचालक अवैध रूप से समान की लोडिंग करके निगम को चूना लगा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान ऐसे कई मामले पकड़ में भी आ चुके हैं। मनमानी को रोकने के लिए निगम ने अब बसों से कूरियर व पार्सल सेवा भी शुरू कर दी है। इसके लिए परिवहन निगम की संचालित बसों के माध्यम से सेवा देने के लिए निगम और दिल्ली की फर्म के मध्य पांच वर्षों का अनुबंध हुआ है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रोडवेज की बसों से कूरियर व पार्सल सेवा को शुरू कराया गया है। अनुबंधित कूरियर सर्विस के अलावा अन्य कोई भी समान रोडवेज की बसों से नहीं ले जाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मामला पकड़ में आने पर संबंधित चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डिपो में कूरियर सर्विस के माध्यम से होगी बुकिंग

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक व स्टेशन प्रभारी बसों के ड्राइवरों व कंडक्टरों द्वारा निर्धारित बस स्टेशन पर गाड़ी रोक कर कूरियर व पार्सल सेवा के प्रतिनिधि से पार्सल बुक कराएंगे व बुकिंग रसीद भी प्राप्त करेंगे। फर्म द्वारा पार्सल रखने के लिए बसों पर आरक्षित स्थान व वजन के अतिरिक्त बाकी स्थान निगम के यात्रियों के सामान रखने के लिए रहेगा।

अपने कूरियर व पार्सल की कर सकेंगे ट्रैकिंग

यात्री अपने पार्सल और कूरियर की ट्रैकिंग भी आसानी से कर सकेंगे। रायबरेली से लखनऊ, कानपुर, इटावा, आगरा, दिल्ली, हरिद्वार, झांसी, गोरखपुर, सुल्तानपुर, कानपुर सहित अन्य बड़े मार्गों पर डिपो की बसों का संचालन होता है। पार्सल की ट्रैकिंग से उन्हें एप के माध्यम से इसकी डिलीवरी होने तक की पूरी जानकारी मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें