फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फर्जीवाड़ा में शामिल 12 गांवों के 1693 वोटर लापता

Fri, 19 Dec 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जन्म प्रमाणपत्रों के फर्जीवाडे़ में शामिल 12 गांवों में 1693 ऐसे वोटर ऐसे मिले हैं, जो गांव में नहीं रहते हैं। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान यह सच सामने आया है। इन वोटरों का पता लगाने का काम शुरू हो गया है। संबंधित वोटरों की सूची को जिले की एनआईसी की वेबसाइट पर भी अपलोड करा दिया गया है। इन गांवों में 539 वोटर मृत अथवा डुप्लीकेट भी मिले हैं। साक्ष्य उपलब्ध न कराने पर पुन: सत्यापन के बाद मतदाता सूची से इन वोटरों के नाम हटाए जाएंगे।
विज्ञापन




जिले के सलोन ब्लॉक के पाल्हीपुर, माधौपुर, सिरसिरा, दुबहन, लहुरेपुर, नुरुद्दीनपुर, गढ़ी इस्लामनगर, गोपालपुर, सांडा सैदन समेत 12 गांवों में वर्ष 2020 से 2023 के बीच 52 हजार से अधिक फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाए गए थे। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में इन गांवों में 1693 ऐसे वोटर मिले हैं जो गांव में नहीं रहते हैं। 539 अन्य ऐसे वोटर भी मिले जिनकी मौत हो गई है या उनके नाम कई स्थानों की वोटरलिस्ट में शामिल है। एसआईआर की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने संबंधित वोटरों की सूची एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड करा दी है।
एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि अपडेट सूची एनआईसी पोर्टल पर अपलोज करा दी गई है। इस पर किसी भी तरह की आपत्ति संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष दर्ज कराई जा सकती है। दावे व आपत्तियां बाद ऐसे नाम सूची से हटाए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन




एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड सूची में शामिल वोटर

ग्राम पंचायत मृत व डुप्लीकेट वोटर गांव में न रहने वाले वोटर



माधौपुर निनैया 12 145

सिरसिरा 34 156



कालू जलालपुर 42 152

पाल्हीपुर 36 81



दुबहन 08 53

लहुरेपुर 42 160



नुरुद्दीनपुर 50 241

पृथ्वीपुर 49 94



सांडा सैदन 53 103

गढ़ी इस्लामनगर 49 143



औनानीश 94 103

गोपालपुर 70 162



कुल 539 1693



300 और फर्जी जन्म प्रमाणपत्र निरस्त किए गए



जिले में बुधवार को 300 और फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों को निरस्त कर दिया गया है। अब तक करीब 3500 जाली प्रमाणपत्र निरस्त किए जा चुके हैं। 52 हजार से अधिक ऐसे प्रमाणपत्रों को निरस्त करने का काम चल रहा है। ये जन्म प्रमाणपत्र देश के पते पर सलोन ब्लॉक के 12 गांवों से बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें