फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनओसी ली नहीं और धुआं उगल रहे ईंट-भट्ठे, 98 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बिना अनुमति लिए संचालित हो रहे ईंट-भट्ठा संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बोर्ड ने 98 ऐसे ईंट-भट्ठा संचालकों को चिह्नित किया है, जिन्होंने संचालन के लिए एनओसी नहीं ली है।
विज्ञापन

बोर्ड की तरफ से इन संचालकों को नोटिस भेजकर संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद यदि ये ईंट-भट्ठे चलते पाए गए तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
जिले में 386 ईंट-भट्ठे हैं। ईँट-भट्ठा संचालित करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लेने के साथ खनन विभाग से मिट्टी खनन का परमीशन लेना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके बाद ही ईंट-भट्ठे का लीगल संचालन किया जा सकता है, लेकिन यहां ज्यादातर बिना एनओसी के ही ईंट-भट्ठे धुआं उगल रहे हैं। इन संचालकों के खिलाफ शासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले में संचालित ईंट-भट्ठों में 98 ऐसे भट्ठे चिह्नित किए हैं, जिनके संचालकों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कोई सहमति पत्र नहीं लिया है।
ऊपर से फरमान आने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से सभी संचालकों को नोटिस भेजकर भट्ठों का संचालन बंद करने के निर्देश दिया हैं। नोटिस मिलने के बाद ईंट-भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि एनओसी न लेने वाले 98 भट्ठा संचालकों को नोटिस भेजकर संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि निरीक्षण के दौरान इनमें से कोई ईंट-भट्ठा चलता मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें