फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों से पलायन रोकने को बनेंगे मनरेगा पार्क: ग्राम्य विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को अतिथि गृह का उद्घाटन किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में कहा कि गांवों से शहर की ओर लोगों के पलायन को रोकने के लिए गांवों में मनरेगा पार्क बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

तालाबों के किनारे छायादार पौधे लगवाने के साथ ही चक मार्गों पर इंटरलॉकिंग खड़ंजा लगवाया जाएगा। जिन गरीबों के मकान बरसात में गिर गए हैं उनको चिह्नित कराकर आवास की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन गांव के विद्यालयों में कायाकल्प कराए गए हैं और उनका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है उनका भुगतान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ब्लॉक में मनरेगा गांव के नाम से दो गांव का चयन करके उनका विकास कराया जाए। ब्लॉक मुख्यालय के खाली चल रहे पदों को भरने के लिए संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

विकास कार्यों में लापरवाही कहीं बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित लोगों को प्रमाणपत्र एवं चाबी देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक उदय विक्रम सिंह ने को गणेशजी की पीतल की प्रतिमा देकर सम्मानित किया और क्षेत्र के ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य जरूरी समस्याओं से अवगत कराया।
विधायक दल बहादुर कोरी, पूर्व विधायक गजाधर सिंह, अभिषेक विक्रम सिंह ने भी ग्राम विकास मंत्री को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंत्री स्वामी रामतीर्थ इंटर कॉलेज बीरगंज में वार्षिकोत्सव में शामिल हुए।
जहां पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधान संघ अध्यक्ष रंजीत सिंह, भाजपा मंडला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, राजकुमार द्विवेदी, बीडीओ कमलेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें