फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगने के पांच घंटे बाद बिगड़ी मासूम की हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र के गढ़ी मुतवल्लीपुर गांव में गत सोमवार को बीसीजी की टीका लगने के कारण पांच घंटे बाद डेढ़ साल के मासूम की हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने बच्चे को अस्पताल नहीं पहुंचाया। मंगलवार तड़के बच्चे की मौत हो गई। मंगलवार सुबह टीका लगने के बाद बच्चे की मौत की अफवाह से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. शरद कुमार वर्मा, सीएचसी बेलाभेला अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा आदि अधिकारियों की टीम गांव पहुंच गई। मामले की जांच करने के बाद बच्चे का अंतिम संस्कार करा दिया गया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एएनएम राखी सिंह ने गढ़ी मुतवल्ली गांव में डेढ़ वर्षीय अनिकेत पुत्र दीपू सहित पांच बच्चों में बीसीजी का टीका लगाया था।
बताते हैं कि शाम करीब छह बजे बच्चे को उल्टी दस्त शुरू हो गया था, लेकिन परिवारीजनों ने बच्चे को अस्पताल नहीं पहुंचाया। मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे बच्चे की मौत हो गई। सुबह टीकाकरण से बच्चे की मौत की अफवाह के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज मुंशीगंज ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

इसके अलावा एसडीएम सदर सहित अन्य अधिकारियों ने गांव पहुंचकर परिवारीजनों से बात की। बाद में परिवारीजनों ने बिना कोई कार्रवाई कराए बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। एसडीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि टीकाकरण से बच्चे की मौत की सूचना पर गांव पहुंचकर जांच की गई है। टीका लगने के कई घंटे बाद बच्चे को उल्टी दस्त की समस्या हुई, लेकिन परिवारीजनों ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचाया। परिवार के लोग संतुष्ट हैं।
सीएमओ डॉ. शरद कुमार वर्मा ने बताया कि एएनएम ने अनिकेत समेत पांच बच्चों को बीसीजी का टीका एक ही वायल से लगाया था। अन्य चारों बच्चे स्वस्थ हैं। सिर्फ अनिकेत की मौत हुई है। इससे स्पष्ट है कि टीके की वजह से बच्चे की मौत नहीं हुई है। बच्चे को डायरिया का समस्या हुई थी, लेकिन परिवारीजनों ने बच्चे का इलाज नहीं कराया। टीकाकरण में किसी भी स्तर पर जांच में लापरवाही उजागर नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें