रायबरेली। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा नहीं जमा किया। हालांकि समाजवादी पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवार ने पर्चा खरीदा। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में नामांकन के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया।
विकास भवन स्थित कलेक्ट्रेट में एमएलसी के एक पद के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा नहीं दाखिल किया। उधर, सपा से घोषित उम्मीदवार वीरेंद्र यादव ने पर्चा खरीदा। इसके अलावा नामांकन करने के लिए कोई नहीं पहुंचा। एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी नामांकन नहीं हुआ।