फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर माइनर उफनाई, 150 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
सरसों की फसल में भरा पानी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में रायबरेली रजबहे से निकली सुल्तानपुर माइनर अधिक पानी छोड़े जाने से उफना गई। इससे कई जगह नहर की पटरी कट गई। सूचना के बावजूद अब तक सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। दो दिन से लगातार पानी बह रहा है।
विज्ञापन

यही नहीं माइनर के टेल भाग में किसान नाली बनाकर खेतों में पानी ले जाते हैं। अधिक पानी आने से नाली भी उफना गई है। पानी न रोके जाने से अब तक 150 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। पानी नहीं निकला तो फसल सड़ जाएगी।
राघवपुर गांव के पास से सुल्तानपुर माइनर निकली है। लगभग ढाई किलोमीटर लंबी यह माइनर हाजीपुर ड्रेन में जाकर गिरती है। इस माइनर से सुल्तानपुर, बलईमऊ, हाजीपुर गांव के किसान सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन

बलई मऊ गांव के किसान सुशील बाजपेयी, छोटेलाल, सुशील, सुनील, दिलीप ने बताया कि पांच साल से माइनर की पटरियों को दुरुस्त नहीं कराया गया है।
सिल्ट सफाई में भी खानापूर्ति की गई है। रविवार को माइनर में अधिक पानी छोड़ने से माइनर उफना गई। इससे खेतों में पानी भर रहा है। इससे गेहूं और सरसों की फसल में पानी भर गया।
इतना ही नहीं चिरौली गांव के कुछ किसानों ने कुलाबे की जगह नाली बना दी है। पानी के बहाव के चलते नाली अब माइनर का रूप ले चुकी है। अधिक पानी से नाली की पटरियां तोड़कर खेतों में पानी भर रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने एसडीएम शालिगराम को शिकायत करके समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि पानी नहीं रोका गया तो फसल सड़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें