फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटपुट विवाद के बीच 99.33 फीसदी वोटिंग

Thu, 03 Mar 2016 10:51 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी पद के लिए गुरुवार को छिटपुट विवाद के बीच 99.33 फीसदी मतदान हुआ। इसी के साथ तीन प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन


सलोन में बूथ के अंदर मोबाइल से बात करने और बैठने को लेकर प्रत्याशी और सीओ सलोन के बीच जमकर कहासुनी और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी से अफरातफरी रही।

डीएम सूर्यपाल गंगवार व एसपी हरिनारायण सिंह ने ब्लॉकों का निरीक्षण करके मतदान पर पूरी नजर रखी। जिले के 18 ब्लॉकों में कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह वोटिंग शुरू हुई।

पहले तो मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन बाद में इसमें तेजी आ गई। छुटपुट विवाद को छोड़ दिया जाए तो मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपटा और 99.33 फीसदी वोटिंग हुई।
विज्ञापन


इसी के साथ भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र बहादुर सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह और प्रत्याशी मुकेश सिंह का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। अब 6 मार्च को मतगणना कराई जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद ने बताया कि 2,099 मतदाता थे। इसमें से 14 वोटरों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बाकी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के बूथ के अंदर मोबाइल प्रयोग करने और कुर्सी पर बैठने पर भाजपा प्रत्याशी के एजेंट आजाद सिंह ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन


इस पर सीओ सलोन अल्का धर्मराज ने प्रत्याशी दिनेश को बाहर कर दिया। इसको लेकर सीओ और प्रत्याशी में तीखी नोकझोंक हुई। इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें