फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में प्रसूताओं ने दिया बच्चों का जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार-अमावां। अलग-अलग क्षेत्रों में प्रसूताओं ने अस्पताल पहुंचने से पहले नवजात बच्चों को जन्म दिया। दोनों प्रसूताएं और नवजात स्वास्थ्य हैं। ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के बरगदही मजरे ऊंचाहार देहात गांव की रहने वाली रोहिणी पत्नी सुरेश कुमार को रविवार की शाम प्रसव पीड़ा हुई।
विज्ञापन

उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई। एंबुलेंस में तैनात एमटी दीपक कुमार व आशा बहू निर्मला देवी ने सजगता के साथ एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं।
उधर अमावां ब्लॉक क्षेत्र के लोनार गांव की रहने वाली सुनीता को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस से सीएचसी अमावा ले जाया जा रहा था। रास्ते में अधिक प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस चालक विनोद शुक्ला व एमटी परशुराम की मदद से आशा बहू ने महिला ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा बच्चा को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों स्वास्थ्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें