फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जा रहे व्यापारी व उसके साथी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। मऊ गर्वी गांव में सोमवार को दुकान से घर जा रहे व्यापारी और उसके साथी पर नकाबपोश बदमाशों ने हॉकी-डंडों से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले। घायलों को सीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मऊ गर्वी गांव निवासी मुकेश तिवारी की मऊ कस्बे में पान मसाला और पान की दुकान है। सोमवार देर शाम वह दुकान बंद कर अपने साथी उमाकांत अवस्थी के साथ घर जा रहा था।
विज्ञापन

गांव के करीब नकाबपोश चार हमलावरों ने उस पर हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। बचाने के लिए जब साथी उमाकांत ने प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे भी मारा। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं।
व्यापारी नेता ने बताया कि हमलावर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। ग्रामीणों के दौड़ने पर वह भाग निकले। ग्रामीणों ने घायल मुकेश और उमाकांत को लेकर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

इस घटना से व्यापारियों में नाराजगी है। कोतवाल नारायण कुशवाहा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें