फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में बिना मास्क के मिले लोगों से एसडीएम ने कराई उठक-बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना/जायस/फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले में लॉकडाउन पर सख्ती देखने को मिली। एसडीएम तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी ने बिना मास्क लगाए बाजार व कस्बों में घूमते मिले लोगों को रोककर उठक-बैठक कराई और चेतावनी देकर घर भेजा। इसके अलावा अन्य सभी चौराहा पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। शनिवार को तिलोई एसडीएम सुनील त्रिवेदी ने सेमरौता, अहोरवा भवानी, इन्हौना कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष शिवरतनगंज धीरेंद्र कुमार सिंह भी पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

बिना मास्क लगाए लोगों को सजा भी दी गई। फुरसतगंज में प्रभारी निरीक्षक प्रेम चंद सिह की टीम चौराहों पर मुस्तैद रही। नहर कोठी, फुरसतगज, निगोहा, तेंदुआ आदि स्थानों पर चेकिंग की गई। पूरी तरह से दुकानें बंद रहीं। जायस में डीएम अमेठी अरुण कुमार व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने भ्रमण किया। अधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए। बिना मास्क के मिले लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी भरत उपाध्याय, चौकी प्रभारी सैदाना राकेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें