फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की लापरवाही, 16 को होने वाली परीक्षा का पेपर आउट

Wed, 13 Apr 2016 12:35 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की परीक्षा - फोटो : demo
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की लापरवाही के कारण मंगलवार को जिले के पांचों परीक्षा केंद्रों पर दूसरी पाली में कामिल अरबी तृतीय वर्ष की परीक्षा में 16 अप्रैल को होने वाली परीक्षा को पेपर खुल गया। इससे परीक्षार्थियों ने जमकर विरोध व हंगामा किया।
विज्ञापन


मामला मदरसा बोर्ड तक पहुंचने के बाद शाम को मंगलवार को हुई परीक्षा के साथ ही 16 अप्रैल को होने वाली परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। अरबी-फारसी की मुंशी, मौलवी, आलिम, कालिम व फाजिल की परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू हुई हैं।

मंगलवार को दूसरी पाली में कामिल अरबी तृतीय वर्ष में मुताल्ला पिका इस्लामी (सुन्नी) की परीक्षा होनी थी। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र के बंडल कोे खोला गया तो उसमें 16 अप्रैल को होने वाली मोताल्ला उसूल पिका (सुन्नी) का प्रश्नपत्र निकल आया।
विज्ञापन


बंडल के ऊपर तो मंगलवार की परीक्षा का ही डिटेल लिखा था, लेकिन अंदर अगली परीक्षा के प्रश्नपत्र थे। परीक्षार्थियों में प्रश्नपत्र बांट भी दिए गए। बदला प्रश्नपत्र मिलने पर परीक्षार्थियों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे पांचों परीक्षा केंद्रों में अफरातफरी मच गई।

परीक्षार्थियों ने परीक्षा से इंकार करते हुए मंगलवार की परीक्षा को निरस्त कराने की मांग की। मामला गरमाने पर मदरसा बोर्ड को इसकी सूचना दी है। शाम पौने पांच बजे तक परीक्षा केंद्रों पर अफरातफरी का माहौल रहा। शाम को रजिस्ट्रार कार्यालय से फोन पर सूचना देकर मंगलवार के साथ ही 16 अप्रैल की परीक्षा को निरस्त करने की सूचना दी गई तो परीक्षार्थियों को गुस्सा शांत हुआ। 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी का कहना है कि रजिस्ट्रार कार्यालय की लापरवाही के कारण पेपर आउट हुआ है। रजिस्ट्रार कार्यालय से मौखिक रूप से दोनों तारीखों की परीक्षा को निरस्त करने की जानकारी दी गई है। इसके लिए दोबारा तारीखें घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें