महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात भूसा बेचकर घर लौट रहे किसान पर पांच लोगों ने हमला कर दिया। साथ ही 40 हजार रुपये लूूट लिए। उसे पीटकर मरणासन्न कर दिया। हालत गंभीर होने पर किसान को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
महराजगंज के पूरे मोहिनी मजरे कोटवा मोहम्मदाबाद निवासी शिवकली ने बताया कि उसका पति राम सुमेर शनिवार रात 8:00 बजे बजे भूसा बेचकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था।
तभी चंदन के पुरवा के पास घात लगाकर बैठे चंदन के पुरवा के ही रहने वाले रघुराज और उसके दो लड़के शिवकेश और गोलू के अलावा दो अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक रोकी और रामसुमेर को मोटरसाइकिल से नीचे उतारकर धारदार हथियार से हमला बोल दिया।
इससे पति के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पति के चिल्लाने पर हमलावर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए।
जानकारी मिलते ही रामसुमेर को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मारपीट की घटना सही है।
ेदोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। रुपये छीनने का आरोप गलत है। पत्नी की तहरीर पर मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद में मामले में कार्रवाई होगी।