फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने 1500 रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एचडीएफसी बैंक के फ्रेंचाइजी संचालक के सहयोगी से शनिवार देर शाम बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने 1500 रुपये छीन लिए। उसका मोबाइल तोड़ दिया और बैग व बाइक की चाभी छीनकर भाग निकले। वह किसी तरह घर पहुंचा। दूसरे दिन उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पूरे नंदी मजरे बड़ा गांव निवासी अंकित कुमार पाल बीकरगढ़ में जनसुविधा केंद्र पर काम करता है। केंद्र पर ही एचडीएफसी बैंक की फ्रेंचाइजी भी संचालित है। जहां पैसों को लेनदेन किया जाता है।
शनिवार शाम वह दुकान बंदकर अपने घर जा रहा था। तभी पूरे चितऊ गांव के निकट नइया नाला पुल पर बाइक सवार चार नकाबपोश युवकों ने उसे रोक लिया। उसका पर्स छीना और मोबाइल तोड़ दिया। धक्कामुक्की भी की। पर्स में 1500 रुपये थे।
विज्ञापन

युवकों ने उसका बैग व बाइक की चाभी भी छीन ली और मौके से भाग निकले। वह किसी तरह घर पहुंचा। रविवार दोपहर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें