फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उड़ रहा माखौल : खुली थीं दुकानें, बिक रहा था सामान, एसडीएम पहुंचीं तो शटर गिराकर भागे दुकानदार, पुलिस को दिए गए नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। सलोन नगर में लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकानें खोलने और भीड़ जुटाने वाले दुकानदारों पर प्रशासन का शिकंजा कसा है। गुरुवार को एसडीएम सलोन दिव्या ओझा ने छापा मारा तो बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कई दुकानदार पकड़े गए तो काफी शटर गिराकर भाग निकले। खुली मिली दुकानों की सूची तैयार कर पुलिस को दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सौंपी गई है।
कस्बे में किराना व्यवसाइयों से लेकर बर्तन, कपड़े, जूता-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक की कई दुकानें खुली रही। इन दुकानों में ग्राहकों की भीड़ भी नजर आई। लाक डाउन में दुकानें खोलकर भीड़ जुटाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने टीम के साथ बाजार में छापा मारा।
इस दौरान कई दुकानदारों को पकड़ा गया, जबकि काफी लोग शटर गिराकर भाग गए। भले ही दुकानदार फरार हो गए हों, लेकिन इन सभी दुकानदारों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने तहसीलदार अजय गुप्ता, सीओ इंद्रपाल सिंह, एसओ पंकज त्रिपाठी को निर्देश दिया कि जितनी दुकानें खुली पाई गई हैं, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि छापेमारी के दौरान जिन लोगों को पकड़कर लाया गया है, उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है। फरार दुकानदारों की तलाश हो रही है। एसडीएम का कहना है कि किसी भी कीमत पर लाकडाउन का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। दुकानें खुली मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें