फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया का मकान और वाटर आरअो प्लांट कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/अमावां। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब माफिया का 50 लाख कीमत का मकान और वाटर आरओ प्लांट कुर्क कर लिया। पुलिस के मुताबिक अपराध के जरिए अपराधी ने संपत्ति अर्जित की थी। इसलिए उसकी संपत्ति जब्त कर ली गई। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सीओ सदर वंदना सिंह, सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने गैंगेस्टर अधिनियम के तहत मिल एरिया थाना क्षेत्र के अमावां निवासी एवं शराब माफिया नानू उर्फ प्रदीप जायसवाल का मकान व वाटर आरओ प्लांट जब्त कर लिया। गाजे-बाजे के साथ पहले डुग्गी पिटवाई गई। इसके बाद संपत्ति को जब्त किया गया।
सीओ सदर ने बताया कि प्रदीप की ओर से अपराध के जरिए अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किया गया है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल का कहना है कि चिह्नित किए गए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें