फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए हम सब करें रक्तदान, बनें महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर 14 जून को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। रक्तदान करने वाले महादानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। ब्लड बैंक द्वारा जारी डोनर कार्ड भी रक्तदाता को दिया जाएगा। कार्यक्रम में रोटरी क्लब भी सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीता साहू पूर्वाह्न 11 बजे फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगी। सीएमएस का कहना है कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई असर नहीं पड़ता है, बल्कि गंभीर रोगों से निजात मिल जाती है। इसके अलावा आपका रक्त किसी भी व्यक्ति की जिंदगी बचा सकता है। आपका रक्त दूसरों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन का यह कदम सराहनीय है। जरूरत है कि हम सब मिलकर रक्तदान करके महादानी बनें।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीरबल का कहना है कि रक्तदान करने से शुगर, हार्ट, अटैक, मधुमेह आदि गंभीर बीमारियां नहीं हो सकती। बताया जाता है कि 18 से 65 वर्ष आयु का स्वस्थ कोई भी व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने के बाद रक्त ताजा हो जाता है और जल्द रिकवर करता है। रक्तदान करने से ब्लड पतला होता है। इसलिए हार्टअटैक की संभावना नहीं रहती है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के परामर्शदाता राघवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि रक्तदान करने के लिए लोग आएं। रक्तदान करने से शरीर पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। शिविर में भाग लेने वाले महादानी अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर व्हाट्सएप नंबर 9451653600 पर पंजीकृत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें