राही (रायबरेली)। ब्लॉक के राही गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य के घर में मंगलवार सुबह बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जिस समय आग लगी, उस समय घर के लोग दूसरे कमरे में थे। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।
क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील कुमार सोनी के घर के एक कमरे में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे से धुआं निकलने पर लोगों को जानकारी हुई। जब कमरा खोलकर देखा तो आग धंधक रही थी।
जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक टीवी, फ्रिज, कूलर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी दमकल को दी गई, लेकिन आग बुझने के बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। पीड़ित ने बताया कि अग्निकांड में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।