फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े का वीडियो बनाने पर चाकू से वार, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बड़ा पुरवा मजरे रोहनियां गांव में प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन

आरोपी ने अपने साथियों के साथ युवक के घर पहुंचकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में हरकत में आई सलोन पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के रोहनियां के बड़ा पुरवा निवासी दीपक पटेल ने समसपुर खालसा गांव के रहने वाले अरुण कुमार व उसकी प्रेमिका का वीडियो बना लिया।
इसी से खुन्नस खाए प्रेमी युवक ने दीपक के घर पहुंचकर मारपीट की। चाकू के वार से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि आरोपी युवक अरुण कुमार को वारदात में इस्तेमाल चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल युवक के पिता शीतलदीन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें