फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्हेमऊ के जितेंद्र कुमार का नेशनल क्रिक्रेट लीग की अंडर 19 स्टेट टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। रेल कोच फैक्ट्री के पास सब्जी की दुकान चलाने वाले जितेंद्र का चयन नेशनल क्रिकेट लीग की अंडर-19 स्टेट टीम में हुआ है। जितेंद्र के टीम में चयन होने पर बाल्हेमऊ गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। देश के लिए टेस्ट मैच खेलना जितेंद्र का सपना है।
विज्ञापन

कस्बे के एक पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा में फेल होने के बाद जितेंद्र ने रेल कोच फैक्ट्री के पास सब्जी की दुकान खोल ली। इस दौरान कई लोगों ने उसे ताने दिए। इन्हीं तानों ने जितेंद्र को कुछ नया करने की प्रेरणा दी और उसने क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला किया।
2017 में जितेंद्र मां और पिता से आशीर्वाद लेकर बेंगलुरु चला गया। पिता शिवबोधन चौरसिया ने बताया कि बेंगलुरु में जितेंद्र ने देश की नामी क्रिकेट एकेडमी में तीन वर्ष तक कड़ी प्रैक्टिस की।
विज्ञापन

हुनर की बदौलत उसका नेशनल क्रिकेट लीग में स्टेट लेवल की अंडर-19 टीम में चयन हो गया है। लीग की ओर से सर्टिफिकेट जारी होने पर जितेंद्र ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। जितेंद्र ने बताया कि दिल्ली में होने वाले गेम्स में उसे सर्टिफिकेट मिल जाएगा। जितेंद्र का रेलवे की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेलने का सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें