फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: होटलों-ढाबों में जांच, छह नमूने भरे

Tue, 04 Aug 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सलोन में आइसक्रीम का नमूना भरती एफएसडीए की टीम।
विज्ञापन
रायबरेली। कावड़ यात्रा के दौरान होटलों और ढाबों में परोसे जा रहे खाद्य पदार्थों की सोमवार को गुणवत्ता जांची गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सदर के अलावा सलोन और हरचंदपुर क्षेत्र में अभियान के दौरान छह खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। कावड़ यात्रियों से बात करके उनका फीडबैक भी लिया। दुकानों पर खामियां मिलने पर संचालकों को चेताया गया।
विज्ञापन


सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय प्रताप सिंह व महेंद्र यादव की टीम ने सोमवार को सलोन में रामकरण के यहां से मिल्क आइसक्रीम व आइस कैंडी का नमूना भरा। न्यू गणपति ट्रेडर्स से घी व ड्राईफ्रूट का नमूना लिया। एफएसओ कंचनलता तिवारी ने हरचंदपुर बाजार स्थित दीन बंधु मेडिकल स्टोर से ए टू जेड मल्टीविटामिन सिरप और शेफाली रस्तोगी ने बछरावां बस स्टॉप स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल एजेंसी से जोटविका मल्टीविटामिन सिरप का नमूना भरा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने हरचंदपुर में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों से मार्ग स्थित होटल, ढाबों व खाद्य प्रतिष्ठानों पर परोसे जा रहे खाद्य पदार्थों के संबंध में फीडबैक लिया। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमांशु सचान व उदय राज मौर्य ने मलिकमऊ और आईटीआई क्षेत्र में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स सचल प्रयोगशाला के माध्यम से छह प्रतिष्ठानों से 24 नमूनों की मौके पर जांच की। इनमें दो नमूने खाद्य रंग की उपस्थिति के कारण मानक के अनुरूप नहीं मिले। कारोबारियों को चेताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें