घटनास्थल पर लगी भीड़ और जांच करती पुलिस।
अमावां। रायबरेली अयोध्या हाईवे पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रोडवेज परिचालक सुनील कुमार श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई।
चंदापुर के कुतुबपुर बरेंदा गांव निवासी 38 वर्षीय सुनील कुमार श्रीवास्तव सोमवार शाम 7:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। महमूदपुर गांव के पास सड़क से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। वाहन चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज से वाहन चालक की तलाश जारी है।