फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर और होर्डिग्स पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में बुधवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। सड़क किनारे लगाए गए पोस्टर और होर्डिंग पर बुलडोजर चला।
विज्ञापन

एक के बाद एक पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स को हटवा दिया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। साथ ही नगर पालिका के नाले पर किए गए अतिक्रमण का चिन्हांकन कराया गया। गुरुवार को नाले पर किए गए अतिक्रमण को न सिर्फ हटवाया जाएगा, बल्कि पानी निकासी के लिए नाले की खोदाई भी कराई जाएगी।
डीएम माला श्रीवास्तव के निर्देश पर नगर पालिका के ईओ डॉ.आशीष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा की अगुवाई में अतिक्रमण हटवाया गया।
सुबह जेसीवी से डिग्री कॉलेज चौराहा पर लगाए गए पोस्टर, बैनर और होर्डिग्स को हटवा दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नाराजगी जताई, लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते उनकी एक नहीं चली। ईओ ने बताया कि अवैध कब्जा व अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों से अपील है कि सड़क की पटरियों पर प्रचार-प्रसार की लगाई गई होर्डिंग्स व सामान हटा लें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि डिग्री कॉलेज चौराहा से हाथी पार्क तक पालिका के नाले पर किए गए अतिक्रमण का चिन्हांकन कराया गया है। गुरुवार को नाला से अतिक्रमण हटवाकर उसकी खोदाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें