फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो के ऊपर गिरा एचटी लाइन का तार, एक झुलसा

Fri, 09 Jun 2017 11:55 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
एचटी तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बरगद चौराहे के पास इंसुलेटर पंचर होने से एचटी लाइन का तार टूटकर एक ऑटो के ऊपर गिर गया। इससे उस पर सवार एक व्यक्ति झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तार टूटने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने तार को जोड़वाकर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन


बरगद चौराहे के पास एक ऑटो सवारियों का इंतजार कर रहा था। ऑटो पर एक ग्रामीण रामकुमार (35) निवासी फेरू का पुरवा मजरे बेलाभेला थाना भदोखर बैठा था। इसी दौरान इंदिरा नगर उपकेंद्र से निकले फिरोज गांधी फीडर का इंसुलेटर पंचर हो गया। इससे तार टूटकर ऑटो पर गिर गया।

जब तक बिजली की आपूर्ति बंद की जाती, तब तक ऑटो पर सवार व्यक्ति झुलस गया। तार टूटने से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगाें ने झुलसे व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


इंदिरा नगर उपकेंद्र के अवर अभियंता संजय त्रिवेदी ने बताया कि इंसुलेटर पंचर हो जाने से तार टूट गया था। एक व्यक्ति झुलसा है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तार को जोड़वाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें