फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, जिंदा जली महिला

Wed, 08 Feb 2017 12:21 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
fire - फोटो : getty images
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बैसन का नंदौरा गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे चिराग गिरने से लगी आग में एक महिला जिंदा जल गई। जबकि हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने महिला की चीख पुकार पर उसे बाहर निकालने की कोशिश की। पानी डालकर आग बुझाई गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


बैसन का नंदौरा गांव निवासी मो. अहमद उर्फ पुत्तन किसानी करता है। दिन भर के कामकाज के बाद घर में सभी लोग खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे। तभी घर के दरवाजे छप्पर के नीचे लेटी उसकी पत्नी तनवीर (55) के बिस्तर पर पास में रखा चिराग गिर गया।

जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई। आग बुझाने के चक्कर में वह कमरे के अंदर गई। वह आग बुझा भी नहीं पाई थी कि भड़की पलटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। महिला ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन तब तक जलता छप्पर नीचे आ गिरा।
विज्ञापन


इस दौरान महिला अपने बचाव के लिए छटपटाती और चिल्लाती रही, लेकिन आग के आगे किसी की नहीं चली। घर वालों ने चीख पुकार मचाई तो काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सभी ने आग बुझाकर महिला को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी चीखें शांत हो गई थी।

महिला की मौत पर घर में कोहराम मच गया। महिला के दो बेटे समीर (24) व साहिल (20) हैं। एसओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सिपाहियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें