फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन में फंसकर महिला का गला कटा, मौत

Wed, 08 Feb 2017 12:08 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
death - फोटो : getty images
विज्ञापन
परशदेपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार को रुई धुनाई की मशीन में फंस कर महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। महिला रजाई की धुनाई व सिलाई का काम करती थी। 
विज्ञापन


नगर पंचायत परशदेपुर के पूरे काजी पूर्वी निवासी मुमताज की रजाई भरने की मशीन लगाए है। मोहल्ले की ही रफीकुन निशा (40) यही पर धुनाई और सिलाई का काम करती थी। दोपहर बाद मुमताज रुई की धुनाई कर रही थी और रफीकुन निशा रुई को बाहर निकाल रही थी।

इसी दौरान रफीकुन का दुपट्टा मशीन में फंस गया। जब तक मशीन को बंद किया जाता, तब उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मोहल्ले के नागरिकों ने बताया कि रफीकुन निशा के पति की पहले मौत हो गई।
विज्ञापन


तीन बेटियां हैं, जिसमें दो की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी हशीमुन निशा (17) है। परिवार चलाने के लिए वह रजई की धुनाई और तगाई का काम करती थी। उसकी मौत से बेटी का रो-रोकर हाल बेहाल है। चौकी इंचार्ज गंगाराम ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें