फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला में छपी खबर को जागा अस्पताल प्रशासन, टंकी की हुई सफाई, वार्ड में दिनभर लगा पोछा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बदहाली की खबर अमर उजाला में छपते प्रशासन संजीदा नजर आया। गुरुवार को वार्ड में लगी टंकी में भरे गंदे पानी को साफ करवाया गया और दिनभर वार्ड में झाड़ू पोछे का अभियान चला।
विज्ञापन

झाले हटाए गए और गंदगी वाले स्थानों को चमकाने का प्रयास किया गया। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को ज्यादा खतरा होने के कारण इस वार्ड में बरती जा रही लापरवाही को उजागर किया।
खबर छपने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद गुरुवार सुबह से ही परिसर में साफ-सफाई अभियान चला। वार्ड की छत पर रखी पानी की टंकी पर ढक्कन रखवाया गया। वार्ड को चमाचम करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर एडीएम ने खंगाली खामियां
डीएम वैभव श्रीवास्तव के आदेश एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी, टेलीमेडिसिन सेंटर, इमरजेंसी आदि वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव को चिह्नित डेंगू, मलेरिया, बुखार आदि के मरीजों का टेस्ट कराकर समुचित इलाज के निर्देश दिए। कोरोना की संबंधित तीसरी लहर को देखते हुए व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश दिए। अस्पताल में मिली खामियों पर नाराज एडीएम ने सीएमएस को तत्काल सुधार करवाने के आदेश दिए। इस मौके पर प्रशिक्षु एसडीएम कार्तिकेय सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें