फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पटल पर हिंदी को बढ़ावा देने की होगी नई पहल, विदेशों में बसे भारतीयों को किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आचार्य महावीर प्रसाद राष्ट्रीय स्मारक समिति की अमेरिकी इकाई अंतरराष्ट्रीय पटल पर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू करेगा, जिसका आगाज विश्व हिंदी दिवस पर 10 जनवरी को हिंदी के युग प्रवर्तक आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृति में व्याख्यान से होगा।
विज्ञापन

इस बात का फैसला इकाई की प्रथम ऑनलाइन मीटिंग में लिया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के बच्चों में हिंदी के संस्कार बढ़ानेेे के लिए हर वर्ष आचार्य द्विवेदी की जयंती (9 मई) पर कार्यक्रम होगा।
आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृतियों को जीवंत बनाने में जुटी समिति अब अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है। इसके लिए अमेरिकी इकाई गठित हो गई है, जिसका संयोजक मंजू मिश्रा को बनाया गया है।
विज्ञापन

ऑनलाइन मीटिंग में मंजू मिश्रा ने समिति की अमेरिकी इकाई के गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में तय किया गया के समिति की अमेरिकी इकाई हर वर्ष विश्व हिंदी दिवस पर आचार्य द्विवेदी स्मृति दिवस कार्यक्रम करेगी।
इस वार्षिक आयोजन से दुनिया भर के प्रवासी भारतीयों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक तीन माह में आचार्य द्विवेदी समेत हिंदी के अन्य महापुरुषों पर केंद्रित चर्चाएं होंगी।
आचार्य द्विवेदी की जयंती पर बच्चों की हिंदी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। यह भी तय हुआ कि विदेशों में रहने वाले गैर हिंदी भाषी भारतीयों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। ऑनलाइन बैठक में पद्मश्री डॉ. विजय दत्त श्रीधर, अरविंद कुमार सिंह, कुसुम लता सिंह, रजिता दुबे, विनोद शुक्ला, रचना श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें