फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में फंदे से लटका हुआ था बिजली मिस्त्री का शव

विज्ञापन
मृतक पारसनाथ। (फाइल फोटो)। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। सरांय परसू गांव में एक बिजली मिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव आम की बाग में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस का दावा है कि इलेक्ट्रीशियन ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

सरायं परसू गांव निवासी पारसनाथ (45) एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार में बिजली का काम करता था। रविवार दोपहर उसने गांव के पड़ोस स्थित एक आम की बाग में फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद बाग में पहुंचे गांववालों ने उसका शव लटके देख तो कोहराम मच गया। सूचना के बाद कोतवाल शिवशंकर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

पारसनाथ की बेटी पूजा ने बताया कि पिता शराब के आदी थे। सुबह से शराब पीकर घूम रहे थे। शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उधर, कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें