रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवकों ने वीडियो देने के नाम पर उसके दो लाख के जेवर भी ले लिए। इलाके के एक गांव की रहने वाली दलित महिला का आरोप है कि उसका पति विदेश में नौकरी करता है।
वह घर में अन्य परिवारीजनों के साथ रहती है। करीब चार माह पहले गांव के दो युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाकर उसका वीडियो भी बना लिया। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। बाद में वीडियो देने के नाम पर करीब दो लाख रुपये का जेवर भी ऐंठ लिया। साथ ही दोनों युवकों ने उसके बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये भी निकाल लिया। कोतवाल धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि मामला राजनीतिक रंजिश का लग रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।