फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सहकारी समिति के सचिव पर धोखाधड़ी का केस

Fri, 20 Jun 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। पुरे देवान नया का पुरवा मजरे लोदीपुर उतरावां गांव निवासी किसान सत्यनारायण यादव ने साधन सहकारी समिति के सचिव पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर की है।
विज्ञापन


किसान सत्य नारायण यादव ने बताया कि 19 जनवरी 2023 को उसने समिति के धान क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। तौल के अनुसार उसका धान 63.05 क्विंटल निकला, जिसकी कुल कीमत 1,16,620 रुपये थी। सचिव ने मौके पर 1,200 रुपये का भुगतान किया और बाकी राशि जुलाई तक देने का वादा किया था।

किसान का आरोप है कि तय समय बीत जाने के बाद भी सचिव ने न तो शेष धनराशि दी और न ही बैंक खाते में भेजी। कई बार पैसे मांगे तो सचिव ने उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। सत्यनारायण ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी सचिव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें