फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 14 माह बाद जगतपुर सीएचसी में महिला डॉक्टर तैनात

Fri, 20 Jun 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। इलाज कराने के लिए भटक रहीं जगतपुर क्षेत्र की महिलाओं को बड़ी राहत मिल गई है। 14 माह बाद जगतपुर सीएचसी में महिला चिकित्सक डॉ. फातिमा हुसैन की तैनाती कर दी गई है। महिला चिकित्सक न होने के कारण खासकर गर्भवती महिलाओं को इलाज कराने के लिए 20 किलोमीटर दूर रायबरेली या ऊंचाहार के चक्कर लगाने पड़ते थे।
विज्ञापन


जगतपुर सीएचसी में अप्रैल 2024 से महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं थी। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं को समय पर इलाज न मिलने से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ रही थी। सामान्य प्रसव कराने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोग लगातार मांग कर रहे थे कि प्रसूताओं की सुविधा के लिए जल्द महिला डॉक्टर की नियुक्ति की जाए।

इस संबंध में अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की। इसके बाद सीएमओ ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल में काम कर रहीं महिला चिकित्सक डॉ. फातिमा हुसैन को जगतपुर सीएचसी में तैनात कर दिया है। सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि प्रसूताओं की सुविधाओं को देखते हुए जगतपुर सीएचसी में महिला चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है। चिकित्सक को तत्काल सीएचसी में ओपीडी शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें