मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र सहित अन्य गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए तैनात नोडल अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।
आदेश के बावजूद नोडल अधिकारी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जिससे विकास से संबंधित रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी जा पा रही है। मामले में सीडीओ ने चार लापरवाह नोडल अफसरो को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
लोहिया गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए जिला स्तरीय अफसरों को ब्लॉकों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी को हर महीने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को उपलब्ध करानी है।
कड़े निर्देश के बाद भी लापरवाह अफसर आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी एसके पांडेय, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के एक्सईएन एमएम गुप्ता और भूमि संरक्षण अधिकारी ऊसर सुधार को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
साथ ही वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति की चेतावनी भी दी है।