फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण प्रभारी का वेतन रोका, वार्डनों को अल्टीमेटम

Tue, 07 Jul 2015 11:48 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने मंगलवार को दो प्राथमिक व दो कस्तूरबा स्कूलों का निरीक्षण किया। एक स्कूल में प्रसाधन कक्ष अधूरा मिलने पर निर्माण प्रभारी का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन


वहीं कस्तूरबा स्कूलों में कमियां मिलने पर वार्डनों को अल्टीमेटम दिया। कमियों को सुधारने के सख्त आदेश दिए।


बीएसए ने प्राथमिक स्कूल बघौला का निरीक्षण किया। यहां टीचर मौजूद मिले, लेकिन टीचर डायरी न मिलने पर तीन दिन में डायरी बनाने के आदेश दिए।

 प्राथमिक स्कूल रग्घूपुर में प्रसाधन कक्ष अधूरा मिला, लेकिन हेडमास्टर कंचन लता ने अपना स्थानांतरण करा लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने उसका वेतन रोकते हुए एक सप्ताह में प्रसाधन कक्ष को पूरा कराने का आदेश दिया। बीएसए ने कस्तूरबा स्कूल राही का निरीक्षण किया।

यहां वाशबेसिन की पाइप टूटी मिली। इसके अलावा अन्य कमियां भी मिलीं। कस्तूरबा स्कूल गौरा में बच्चों की संख्या कम मिली। बीएसए ने दोनों स्कूलों की वार्डनों को कमियों को तत्काल दूर कराकर व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें