फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खुलेंगी चार नई प्रेरणा कैंटीन, लोगों को मिलेगा लजीज व्यंजन का स्वाद

Wed, 19 Nov 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
 रामनगर ब्लॉक में बनी प्रेरणा कैंटीन। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चार और नई प्रेरणा कैंटीन खोलने की कवायद शुरू हुई है। इसका संचालन समूह की महिलाएं करेंगी। इससे करीब 40 से 48 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होंगे। विभाग की ओर से जगह का चिह्नांकन करते हुए प्रस्ताव मिशन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले भर में 12249 स्वयं सहायता समूह का गठन हुआ है। वर्तमान में 21 कैंटीन अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रही हैं। अब जिन स्थानों पर कैंटीन खोलने की तैयारी है, उनमें विकास भवन, कलेक्ट्रेट, शिवबाबा धाम व श्रवण क्षेत्र शामिल हैं। कैंटीन चलाने के लिए समूह को संसाधन विभाग की ओर से मुहैया कराए जाएंगे। इनमें मुख्य रूप से कैंटीन चलाने के लिए स्थल व अन्य सामग्री शामिल हैं। यह कैंटीन दिन में 10 बजे से शाम पांच बजे तक खोली जाएगी। इससे लोगों को शुद्ध लजीज नाश्ता और भोजन सस्ते दाम पर मिल सकेगा।

चार स्थानों पर कैंटीन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया
इस वित्तीय वर्ष में छह प्रेरणा कैंटीन बनाने के लिए लक्ष्य मिला था। चार स्थानों पर पर बनाने के लिए प्रस्ताव मिशन को भेजा गया है। इस पहल से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र प्रताप सिंह, उपायुक्त स्वत: रोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें