फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार संक्रमित मिले, एक्टिव मरीज 21

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में तीन दिन से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को भी चार नए केस मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई है। करीब ढाई महीने बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 20 के पार हुई है। नए मरीजों को होम आइसोलेट करके दवा की किट घर पहुंचाई गई है। संक्रमण बढ़ने के बाद भी जिले में एहतियात नहीं बरती जा रही है। इससे कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि तीन दिन से लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले भर में सोमवार को 918 लोगों की कोरोना की जांच की। जांच में चार लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में भेजकर कर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। तीन दिन से लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। पिछले मार्च महीने में एक्टिव मरीजों की संख्या 20 से अधिक थी। करीब ढाई महीने बाद सोमवार को यह संख्या बढ़कर 21 पहुंच गई। उन्होंने बताया कि कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में लोग एहतियात बरतें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें