फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में पूर्वांचल और बिहार प्रांत से जुड़े परिवारों में खुशी का माहौल है। महिलाओं ने सोमवार सुबह पूजा स्थल और घर आंगन को शुद्ध किया। इसके बाद कद्दू व भात (चावल) खाया। इस दौरान महिलाओं ने व्रत रखने का संकल्प भी लिया। पर्व के पहले दिन से महिलाएं जमीन या तख्त पर सोना शुरू करती हैं।
विज्ञापन

आईटीआई, कल्लू का पुरवा, शक्ति नगर, इंदिरा नगर, नेहरू नगर, कृष्णा नगर, गांधी नगर, सोनिया नगर, रेलवे कॉलोनी व अन्य मोहल्लों में रहने वाले पूर्वांचल और बिहार प्रांत के परिवारों में छठ महापर्व को लेकर खुशी का माहौल है। नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की पूजा में सुख-समृद्धि का आशीष पाने के लिए शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसलिए पूजा का प्रसाद बनाने के लिए चूल्हे की लकड़ी से लेकर बर्तन तक, सभी को गंगाजल से पवित्र किया गया। इस दौरान महिलाओं ने नए चूूल्हे भी बनाए। इसके बाद पीतल के बर्तन में पूजन सामग्री बनाई।
शाम को लौकी या कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद छका। मंगलवार को व्रत रखने का संकल्प लिया। पूजा को लेकर बाजार में फल, पूजन सामग्री और चढ़ाने के लिए साड़ी की खरीदारी की। छठ महापर्व को लेकर शहर के राजघाट स्थित सई नदी के किनारे, मुंशीगंज के पास शहीद स्मारक के अलावा शारदा नहर पर दो स्थानों पर साफ-सफाई कराई गई। नगर पालिका के ईओ डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि छठ महापर्व को देखते हुए साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें