फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से टकराई पिकअप, मां-बेटी समेत पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बेकाबू पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इससे पिकअप सवार मां-बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10 बजे एक पिकअप सवारी भरकर रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही थी। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कन्नावा गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद पलट गई।
इससे उस पर सवार शिवगढ़ थाना क्षेत्र के हसवा निवासी सुषमा देवी (28) उनकी बेटी पीहू (4), कानपुर के गुमटी नंबर पांच निवासी अरविंद जायसवाल (69), परिचालक राजू (24), हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बिलिया का पुरवा निवासी सूर्यपाल (63) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुषमा देवी व पीहू की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें