फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी व बेटा समेत पांच कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर फिर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को मां-बेटी और बेटा समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बछरावां कस्बे के आदिनगर मोहल्ले में एक ही घर में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। इनमें से नौ मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शुक्रवार को टीमों ने जिले में 3836 लोगों की कोरोना की जांच की। जांच में बछरावां के आदिनगर मोहल्ले में मां-बेटी और बेटा संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा जगतपुर क्षेत्र के केवलपुर बरेथा की महिला और सतांव क्षेत्र के जतुआटप्पा का एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। इनमें से नौ मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें