फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक अधेड़ की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

पहली घटना क्षेत्र के सवैया हसन नहर पुल की है जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार छेदीलाल निवासी सादे की बाजार ऊंचाहार व दूसरी बाइक से जा रहे रमेश सिंह व इनका भतीजा आयूष सिंह निवासी हरदो थाना खागा जनपद फतेहपुर घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से छेदीलाल की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, कमालपुर निवासिनी केशपती कबीर चौराहा बैंक रुपया निकालने जा रही थी। तभी पूरे मानी मजरे खोजनपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई।
हादसे में घायल हुए लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें