फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से लगी आग, 50 बीघे गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों, कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। शार्ट सर्किट के चलते सोमवार को जिले में 50 बीघे गेहूूं की फसल जलकर राख हो गई। हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के रुस्तमखेड़ा मजरे बाला गांव में खेतों के ऊपर से निकले बिजली के तारों के आपस में छू जाने से भड़की चिंगारी गेहूं की फसल में गिर गई। देखते ही देखते किसानों की 21 बीघे गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि किसान सत्यनारायण, रामसेवक, सुखराम, रामकिशोर, कंधई, श्यामलाल, रामकली, रामकंठ, राजाराम, शिव बहादुर की गेहूं की फसल जली है। जल्द किसानों को सरकारी मदद दिलाई जाएगी। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के बलभद्र खेड़ा मजरे देहली गांव में शार्ट सर्किट के चलते किसान श्रीराम, फुलझारा, रामनरेश की चार बीघे गेहूूं की फसल जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि नजदीक फायर स्टेशन बना होता और दमकल समय पर आ जाती तो इतना नुकसान नहीं होता। रायबरेली से दमकल की गाड़ियां आने में विलंब हो जाता है। तहसीलदार महराजगंज अनिल पाठक ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजा गया है। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक असनी चौराहे के पास शॉर्टसर्किट के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे किसान शिवप्रसाद, शिवकुमार, नाजिम अली, रामेश्वर सिंह की पांच बीघे गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के इस्माइलमऊ गांव में शार्ट सर्किट के चलते आग से किसान प्रेम कुमार, कृपाशंकर, हरिश्चंद्र, सुरेंद्र बहादुर, वीरेंद्र, राजेंद्र, बाबूलाल, रामगोविंद, श्रीराम, रामनाथ, शीतला, कल्लू, जागेश्वर, राजकुमार, शिवशंकर आदि की 15 बीघे गेहूं की फसल जल गई। किसानों का करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। क्षेत्रीय लेखपाल अमृतलाल ने पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के पूरे मंगली गांव में शार्ट सर्किट के चलते लगी आग से किसान सुखराम पाल, विश्रामपाल, रामपाल की पांच बीघे गेहूं की फसल जल गई।
खीरों ब्लॉक क्षेत्र के श्यामपुर और सुरजीपुर गांव के मध्य स्थित वन विभाग के जंगल में सोमवार की दोपहर आग लग गई। आग से 20 बीघा जंगल में खड़े जंगली बबूल के पेड़ जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। उधर, डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र की हरिजन कॉलोनी मजरे रायपुर टप्पा हवेली निवासी हंशू उर्फ हंसराज और दिनेश कुमार के घर में सोमवार को आग लग गई। आग से दोनों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग से लाखों रुपये की क्षति होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें