फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी शराब की तीन दुकानों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-ऊंचाहार। सरकारी शराब की तीन दुकानों में अनियमितता मिलने पर जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। ऊंचाहार एसडीएम राजेंद्र शुक्ला, सीओ अशोक कुमार सिंह व आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार गौतम ने क्षेत्र में संचालित शराब की दुकानों पर छापा मारा। दुकानों का लाइसेंस, बार कोड, शराब का रखरखाव व साफ-सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन

छापा मारने की कार्रवाई से शराब व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। शराब के अवैध कारोबारियों में भगदड़ मच गई। चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब की दुकान बहेरवा में गंदगी का अंबार मिला। यह देख एसडीएम ने सेल्समैन को फटकार लगाई। एनटीपीसी गेट नंबर दो पर बियर की दुकान में शराब की खुली बोतलें सामने पड़ी मिलीं जबकि देशी शराब की दुकान में पुरानी रेट लिस्ट लगी मिली।
अनियमितता मिलने पर एसडीएम ने तीनों दुकानदारों से दो-दो हजार रुपये जुर्माना वसूला। आबकारी निरीक्षक सदर अजय कुुमार ने भी शहर क्षेत्र की अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों को चेक किया। उधर, सलोन एसडीएम दिव्या ओझा, सीओ इंद्रपाल सिंह, आबकारी निरीक्षक देविका शुक्ला ने भी अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कोई अनियमितता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें