बछरावां (रायबरेली)। ठकुराइन खेड़ा मजरे बन्नावा निवासी कांती, प्रीती, निशा, अन्नू, शमाबानो, कृष्णवती, पूनम, रुचि, रामेश्वरी, साजिदा, चंद्रावती, राजकुमारी, प्रमिला, किरन, केशरबानों, राजवती, कामिनी यादव आदि ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जीवन दीप नाम की फाइनेंस कंपनी का एजेंट हजारों रुपये लेकर फरार हो गया।
आरोप गया कि कंपनी के एजेंटों ने कर्ज दिलाने का झांसा देकर फाइल चार्ज के नाम पर रुपये जमा कराए। मंगलवार शाम तक लोन की रकम खाते में आनी थी, लेकिन इससे पहले धोखेबाज फरार हो गए।
कंपनी के एजेंट से संपर्क किया गया तो उनके मोबाइल बंद मिले। कंपनी के किसी भी एजेंट से कोई संपर्क नहीं हो रहा है। साथ ही उनके बताए ऑफिस में ताला लटका हुआ मिला। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।