फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को लात-घूसों से पीटा, मां को घर से खदेड़ा

विज्ञापन
रायबरेली में इस तरह पिता के साथ मारपीट कर रहा है कलयुगी बेटा। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र के महानंदपुर में घरेलू विवाद में बेटे ने न सिर्फ पिता को लात-घूसों से पीटा, बल्कि घर से मां को खदेड़ दिया। पिटाई का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर शनिवार को पिता की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उधर, तीन दिन पहले छोटी बहू को प्रताड़ित किए जाने पर पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ था। बताया जा रहा है कि उसी दौैरान यह मारपीट हुई थी, लेकिन इसका वीडियो अब तीन दिन बाद वायरल हुआ।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुसुवापुर गांव निवासी राकेश सिंह ने 13 अप्रैल को सदर कोतवाली में तहरीर दी थी कि दहेज की खातिर ससुरालीजन उसकी बेटी रिचा सिंह का उत्पीड़न कर रहे हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सुधांशु प्रताप सिंह, सास नीलम सिंह, ससुर त्रिलोचन सिंह के खिलाफ दहेज के लिए विवाहिता को मारना-पीटना, जान से मारने की धमकी देना, करंट लगाकर जान से मारने का प्रयास करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दहेज उत्पीड़न में नामजद किए गए त्रिलोचन सिंह को लात-घूसों और थप्पड़ों के जरिए बेरहमी के साथ पिटाई की जा रही है। जो युवक त्रिलोचन सिंह की पिटाई कर रहा है, वह उसका बड़ा बेटा हिमांशू सिंह बताया जा रहा है। यही नहीं पिता की पिटाई करने के साथ मां को घर से खदेड़ दिया।
वायरल वीडियो को सीओ सदर वंदना सिंह ने गंभीरता से लिया। उन्होंने सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार को प्रकरण की जांच करके सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। सीओ सदर ने बताया कि घरेलू कलह को लेकर विवाद हुआ था। वीडियो में जिस व्यक्ति की पिटाई की जा रही है, उसके खिलाफ उसकी छोटी बहू ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो में बड़े बेटे हिमांशू सिंह की ओर से पिता त्रिलोचन सिंह की पिटाई किए जाने की बात सामने आई है। पिटाई के मामले में भी केस दर्ज करा दिया गया है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें