फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीटी फीडिंग में तेजी, प्रदेश में तीसरी पोजीशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा और स्कूल बैग की धनराशि अभिभावकों के खातों में भेजने के लिए चल रही डीबीटी प्रक्रिया में तेजी दिखने लगी है। अधिकारियों का दावा है कि डीबीटी फीडिंग में जिले का तीसरा स्थान है। जिले में लगभग 2.86 लाख बच्चों के सापेक्ष 1.48 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का डाटा विद्यालय स्तर पर सत्यापित करा लिया गया है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2021-22 में निशुल्क यूनिफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग एवं जूता-मोजा क्रय से संबंधित धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के माता-पिता /अभिभावकों के बैंक खाते में भेजा जाना है। इसके लिए पहले विद्यालय स्तर पर संग्रहीत आधार का प्रमाणीकरण प्रेरणा डीबीटी मोबाइल एप पर करना होगा। जिसका ब्लॉक और फिर जिला स्तर पर सत्यापन होना है।
जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने बताया कि जिले के 2298 विद्यालयों में से 2274 स्कूलों ने एप डाउनलोड कर लिया है। प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों की संख्या लगभग 10 हजार है, जिसमें से 8914 शिक्षक एप पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग दो लाख 86 हजार है। इनमें से विद्यालय स्तर पर लगभग एक लाख 48 हजार छात्र-छात्राओं का डाटा सत्यापित हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने डीबीटी फीडिंग में तीसरा स्थान मिलने पर नोडल समन्वयकों की पीठ थपथपाई और निर्देश दिया कि जल्द काम पूरा कराएं। बीएसए ने कहा है कि डीबीटी फीडिंग में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कार्य का सतत अनुश्रवण किया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर शिक्षक काम कर रहे हैं, जिससे प्रगति दिनोंदिन बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें