फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किसान की मौत, हत्या की आशंका

Thu, 10 Dec 2015 11:17 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पूरे सोनारन मजरे मनोहरगंज गांव निवासी शत्रोहन मौर्य (30) खेती करता था।
विज्ञापन


बुधवार रात वह परिवारीजनों से नित्यक्रिया के लिए जाने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। गुरुवार सुबह उसका शव लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन के निकट मोती का पुरवा गांव के पास रेल ट्रैक पर पड़ा मिला।

मृतक के छोटे भाई बृजेश ने बताया कि रात में शत्रोहन अन्य परिवारीजनों के साथ दरवाजे पर धान पीट रहा था। इसी बीच वह नित्यक्रिया के लिए जाने की बात कहकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर वापस नहीं आया। रात में उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। सुबह थाने में पता किया तो रेल ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी हुई।

वहीं इलाकाई ग्रामीणों का कहना है कि हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। थानेदार कमलेश पांडेय का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें