फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के पीआरओ की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात बेकाबू वाहन की टक्कर से कार सवार मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के पीआरओ की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के दौरान कार की स्टेयरिंग पीआरओ के सीने में लगने से उन्हें गंभीर चोटें आई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्टेयरिंग भी टूट गई। हालांकि पुलिस की जांच में अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि हादसा किस वाहन से हुआ।
हरचंदपुर निवासी प्रदीप श्रीवास्तव (45) कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के पीआरओ थे। बुधवार रात प्रदीप अपनी कार से बांदा-बहराइच राजमार्ग होते हुए लखनऊ से लालगंज जा रहे थे।
विज्ञापन

प्रदीप खुद कार चला रहे थे व कार में अकेले थे। रात करीब 11 बजे जैसे ही वह अघौरा गांव के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने कार में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में प्रदीप के सीने में गंभीर चोटें आ गईं और स्टेयरिंग टूट गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
पत्नी रागिनी श्रीवास्तव ने बताया कि वह किसी मीटिंग के सिलसिले में लालगंज जा रहे थे। मृतक की दो बेटियां सुगंध (11), भाग्या (6) साल की हैं। उधर, थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें