फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैटरनिटी विंग के 24 संविदा स्टाफ को छह माह का सेवा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल स्थित 100 बेड के मैटरनिटी विंग में आउट सोर्सिंग से रखे गए 24 संविदा स्टाफ की नौकरी छह माह के लिए बढ़ गई है। संविदा खत्म होने के बाद संविदा कर्मियों के सामने समस्या आ गई थी।
विज्ञापन

हालांकि शासन से संविदा को छह महीने के लिए बढ़ाने के संबंध में पत्र आ गया है। मैटरनिटी विंग प्रबंधक को संविदा कर्मियों से नियमित काम लेने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही मानदेय के लिए बजट की व्यवस्था होगी।
जिला महिला अस्पताल के स्टाफ के साथ ही मैटरनिटी विंग में आउटसोर्सिंग से भी संविदा स्टाफ की व्यवस्था की गई है। इसमें नर्सिंग स्टाफ के अलावा डायटीशिन, कंप्यूटर ऑपरेटर, रजिस्ट्रेशन क्लर्क, स्टोर कीपर, मेडिकल रिकॉर्ड कीपर व वार्ड आया सहित 24 लोगों का स्टाफ रखा गया है।
विज्ञापन

संविदा स्टाफ की संविदा 15 सितंबर को खत्म होने के बाद कर्मचारियों के सामने समस्या खड़ी हो गई थी। मामले में अस्पताल की प्रबंधक मृणालिनी उपाध्याय ने बताया कि आउटसोर्सिंग से रखे गए स्टाफ की संविदा को छह महीने के लिए बढ़ाने के संबंध में एनएचएम के निदेशक का पत्र आ गया है। जल्द ही मानदेय के लिए बजट भी आ जाएगा। सभी कर्मचारी काम भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें